दिल्ली में दिवाली पर इस बार भी नहीं जला सकेंगे पटाखे, 1 जनवरी 2025 तक पटाखों पर लगा बैन
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के मद्देनज़र बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिवाली से पहले पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह बैन 1 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। बकौल राय, इस दौरान पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा।