दिल्ली में दिवाली से पहले ज़हरीली हुई हवा, आनंद विहार में AQI पहुंचा 400 के पार
दिल्ली में दिवाली से पहले हवा ज़हरीली हो गई है और आनंद विहार समेत राजधानी के कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। लोगों ने बताया कि प्रदूषित हवा के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब श्रेणी' में रहने के आसार हैं।