दिल्ली में दर्ज की गई पिछले 261 दिनों में सबसे साफ हवा
दिल्ली में बुधवार को पिछले 261 दिनों में सबसे साफ हवा दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 81 दर्ज किया गया जो पूरी तरह से 'संतोषजनक' श्रेणी में है। वहीं, इससे पहले 29 सितंबर 2024 को एक्यूआई 76 दर्ज किया गया था।