दिल्ली में दर्दनाक हादसा, बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत
नरेला (दिल्ली) में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 9-11 वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई है। बच्चे बवाना के निवासी थे और जानकारी के अनुसार, बच्चे गड्ढे के पास खेलने पहुंचे थे और इसी दौरान वे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोग ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।