दिल्ली में धार्मिक जुलूसों के मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, नेपाल से है कनेक्शन
दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को अरेस्ट किया है, जो धार्मिक जुलूसों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में घुसकर मोबाइल फोन चुराते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 45 मोबाइल फोन बरामद किए जिन्हें नेपाल सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह मुंबई के गणपति विसर्जन जुलूस और जुहू चौपाटी इलाके में सक्रिय था।