दिल्ली में धूल भरी आंधी के दौरान एयरपोर्ट पर दिखा लोगों का भारी हुजूम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को धूल भरी आंधी के दौरान 50 से अधिक विमान की उड़ानों में देरी होने से बड़ी संख्या में यात्री घंटों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे रहे। कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के वीडियो ऑनलाइन शेयर किए हैं। वहीं, कई यात्रियों ने दावा किया कि एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसी स्थिति थी।