दिल्ली में निजी स्कूलों पर सख्ती, अब किसी भी दुकान से खरीदी जा सकेंगी बच्चों की यूनिफॉर्म
दिल्ली में निजी स्कूल अब अभिभावकों को किसी खास दुकान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है और इसके उल्लंघन पर कार्रवाई की बात कही है। आदेश में यह भी कहा गया है कि स्कूल अपनी यूनिफॉर्म में कम-से-कम 3 वर्ष तक बदलाव नहीं कर सकते हैं।