दिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी, KG और क्लास 1 के लिए फ्री सीटों पर शुरु हुआ आवेदन
दिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास-1 के लिए फ्री सीटों पर मंगलवार से आवेदन शुरू हो गए। इसके तहत ईडब्ल्यूएस/ डीजी/सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के बच्चों के लिए 25% सीटों पर मुफ्त में एडमिशन होता है। ऑनलाइन आवेदन दिल्ली शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाकर 2025 के एडमिशन फॉर्म की लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।