दिल्ली में नेता विपक्ष आतिशी को मिला नया बंगला, कुछ मंत्रियों को भी मिला नया ठिकाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष आतिशी को उनके आधिकारिक आवास के रूप में अंसारी रोड (दरियागंज) पर बंगला आवंटित किया गया है। एक पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि बंगले में सामान्य मरम्मत कार्य कराया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह व कानून मंत्री कपिल मिश्रा को भी बंगला आवंटित हुआ है।