दिल्ली में नाबालिग लड़की को चाकू मारने के कुछ घंटे बाद आरोपी की सिलिंडर फटने से हुई मौत
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक घर में संदिग्ध सिलिंडर विस्फोट में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से कुछ घंटे पहले ही उसने एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर चाकू मारा था। पुलिस के मुताबिक, पीसीआर कॉल पर सूचना मिली कि एक लड़की को चाकू मारा गया है और वह बेहोश पड़ी है।