दिल्ली में नाबालिग से रेप के मामले में दोषी शख्स को मिली 20 साल कारावास की सज़ा
दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2020 में एक नाबालिग लड़के के साथ बार-बार रेप करने के मामले में एक दोषी शख्स को 20 साल कारावास की सज़ा सुनाई है। अदालत ने पीड़ित लड़के को ₹20 लाख का मुआवज़ा भी देने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि पीड़ित को उम्रभर के लिए शारीरिक और मानसिक आघात पहुंचा है।