दिल्ली में नामी ब्रैंड के नकली टूथपेस्ट बना रही फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों का सामान ज़ब्त

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खंजावला इलाके में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर 6 मज़दूरों को नामी टूथपेस्ट ब्रैंड सेंसोडाइन की खाली ट्यूबों में घटिया क्वालिटी का पेस्ट भरते हुए पाया। पुलिस ने मौके से हज़ारों खाली व भरी ट्यूब, 130-किलोग्राम नकली टूथपेस्ट, पैकिंग मशीन समेत लाखों का सामान ज़ब्त किया।

Load More