दिल्ली में नाले के ऊपर बना लोहे का जर्जर पुल गिरने से हुआ बड़ा हादसा, महिला भिखारी की मौत
दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार को नाले के ऊपर बना 60 फीट लंबा लोहे का पुल गिर गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुल टूटने से एक 50-वर्षीय महिला भिखारी नाले में गिर गई जिसका शव बरामद किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुल जर्जर हालत में था और लोग इसका इस्तेमाल पैदल चलने के लिए करते थे।