दिल्ली में नई EV पॉलिसी को मिली मंज़ूरी, दो पहिया वाहनों पर सब्सिडी का एलान
दिल्ली सरकार ने नई ईवी पॉलिसी-2026 को मंज़ूरी दी है जिसके 1 जुलाई-2026 से लागू होने की संभावना है। नीति के पहले साल में सभी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदारों को ₹30,000 और 3 पहिया वाहन खरीदारों को ₹50,000 की सब्सिडी मिलेगी। ₹30 लाख या उससे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस से छूट मिलेगी।