दिल्ली में नए साल को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइज़री, इंडिया गेट की ओर नहीं जाएंगे वाहन
दिल्ली में 31 दिसंबर रात 8-बजे से लेकर 1 जनवरी तक के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की गई है। इसके मुताबिक, लोग अपने वाहनों से इंडिया गेट तक नहीं जा पाएंगे और वाहनों को जनपथ, मंडी हाउस समेत कई अन्य रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा। कनॉट प्लेस जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा जबकि कुछ जगहों पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी।