दिल्ली में नकली ENO-FeviKwik फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने घोंडा और नांगलोई में नकली ENO-FeviKwik बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1.97 लाख नकली ENO के पैकेट, 1.12 लाख FeviKwik के पाउच व नकली MDH मसाले बरामद किए गए हैं और इनकी पैकिंग के लिए इलेक्ट्रिक मशीन व सीलिंग गन का इस्तेमाल हो रहा था। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।