दिल्ली में नकली नोट बनाने वाले रैकेट का हुआ भंडाफोड़, ₹3 लाख की फेक करेंसी बरामद
दिल्ली पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आनंद विहार इलाके के पास से लगभग ₹2.89 लाख के नकली नोट बरामद किए गए हैं पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को भी पकड़ा है। जनवरी 2024 में भी दिल्ली पुलिस ने ₹50 लाख के नकली नोट बरामद किए थे।