दिल्ली में नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से हुआ विस्फोट, 4 कर्मचारी झुलसे
नजफगढ़ (दिल्ली) में शनिवार सुबह नमकीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया जिससे 4 कर्मचारी झुलस गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।