दिल्ली में नाले में गिरी नशे में धुत अमेरिकी महिला, किया हंगामा; US दूतावास को सौंपा गया
दिल्ली के महिपालपुर में NH-48 की सर्विस रोड पर नशे में धुत एक अमेरिकी महिला खुले नाले में गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मदद करने आए लोगों पर भड़क गई। पुलिस ने उसे निकालकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद अमेरिकी दूतावास को सूचित किया गया है और महिला को वापस अमेरिका भेजने की व्यवस्था की जाएगी।