दिल्ली में पीएम से मिले झारखंड के सीएम सोरेन, जेल से रिहा होने के बाद पहली मुलाकात
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दिल्ली में पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जेल से रिहा होने और फिर से सीएम बनने के बाद हेमंत की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात है। माना जा रहा है कि उन्होंने झारखंड के विकास पर चर्चा की। इससे पहले सोरेन ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।