दिल्ली में पाकिस्तान और नेपाल से जुड़े हथियार तस्करों का हुआ भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से चेक गणराज्य निर्मित सब-मशीन गन, इटली की बेरेटा और जर्मनी की वाल्थर समेत कुल 21 हाई-एंड विदेशी हथियार और 200 कारतूस बरामद किए गए हैं।

Load More