दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोज़र; इस्लामाबाद को दिया गया जवाब
नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अनधिकृत ढांचों-अतिक्रमण को बुलडोज़र चलाकर हटा दिया गया है। ये संरचनाएं पाकिस्तान मिशन के वीज़ा सेक्शन के पास परिसर की निर्धारित सीमा से बाहर थीं। बकौल रिपोर्ट्स, यह कदम पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर पार्किंग पोल और अवरोधकों को हटाए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।