दिल्ली में पेट्रोलिंग के दौरान कॉन्स्टेबल की चाकू से गोदकर की गई हत्या
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक कॉन्स्टेबल की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग पर तैनात किरण पाल नामक कॉन्स्टेबल का शव शनिवार सुबह एक गली में पड़ा मिला व उनकी छाती पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं। बकौल पुलिस, शव के पास एक सरकारी बाइक भी मिली है।