दिल्ली में पेड़ को तेज़ाब डालकर जलाने के मामले में NGT ने दिए जांच के निर्देश
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पश्चिमी दिल्ली के उप वन संरक्षक को एक पेड़ पर तेज़ाब डालने के मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। एनजीटी एक पत्र याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें दावा किया गया था कि कीर्ति नगर के जवाहर कैंप में एक पेड़ पर अवैध रूप से तेज़ाब डालकर उसे जला दिया गया।