दिल्ली में पार्क में आग ताप रहे बॉडी बिल्डर को बदमाशों ने मारीं 5 गोलियां, हालत गंभीर

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बुधवार रात एक शख्स को अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारीं जिसके बाद उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, रवि नामक शख्स बॉडी बिल्डर है और वह रात में अपने दोस्तों के साथ पार्क में लकड़ी जलाकर आग ताप रहा था तभी उसपर फायरिंग हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Load More