दिल्ली में पुराने वाहनों पर बैन को लेकर एलजी ने CM को लिखा पत्र, आदेश को बताया अतार्किक
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर पुराने वाहनों की आयु सीमा वाले आदेश पर चिंता जताई। बकौल उप-राज्यपाल, यह बात तर्कहीन है कि 10-वर्ष पुराना डीज़ल वाहन जो अभी सड़क पर चलने योग्य है उसको 'ऐंड ऑफ लाइफ' मान लिया जाए। सरकार ने ऐसे वाहनों के लिए ईंधन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया था।