दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की गई हत्या, टिल्लू गैंग ने ली ज़िम्मेदारी
दिल्ली में 3 बदमाशों ने एक 37-वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर हरीश माथुर की उसके घर के पास कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से जुड़े बदमाशों ने घटना की ज़िम्मेदारी ली और एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि जो भी गोगी गिरोह का साथ देगा उसका यही हाल होगा।