दिल्ली में प्रतिबंध के पहले दिन ₹68 लाख जुर्माना वसूला गया; 1,500 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाई गईं
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 'विंटर ऐक्शन प्लान' के लागू होने के पहले दिन (रविवार) ₹68.4 लाख का जुर्माना और पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क लगाया गया। इस दौरान लगभग 15,000 वाहनों की जांच की गई और बॉर्डर पॉइंट से ही 1,539 वाहनों को वापस लौटा दिया गया। इसमें PUCC के उल्लंघन के लिए ₹56.6 लाख का जुर्माना शामिल है।