दिल्ली में पुलिस ने एक ट्रक से 787 किलो गांजा किया ज़ब्त, एक गिरफ्तार
दिल्ली की स्वरूप नगर पुलिस ने ओडिशा से ट्रक में गांजे की खेप लेकर आ रहे ड्रग्स की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी मकई की बोरियों के ढेर में छिपाकर गांजे की खेप लेकर आ रहा था। पुलिस ने ट्रक से 787 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।