दिल्ली में पुलिसकर्मी को कार से घसीटकर मारे जाने का वीडियो आया सामने
दिल्ली के नांगलोई में रविवार तड़के बाइक सवार 30 वर्षीय कॉन्स्टेबल संदीप को कार से घसीटकर मारे जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। संदीप ने तेज़ रफ्तार कार में सवार आरोपियों से रफ्तार धीमी करने को कहा था और बकौल 'आज तक', आरोपियों ने संदीप से 'तेरी औकात क्या है?' बोला था। मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है।