दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर परिवार ने ईंट-डंडों से किया जानलेवा हमला, आंखों में झोंका मिर्च पाउडर
दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में शनिवार को 3 पुलिसकर्मियों पर एक परिवार ने ईंट-डंडों से हमला कर दिया और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका जिससे वह घायल हो गए। दरअसल, गश्त के दौरान पुलिस को बिना वैध दस्तावेजों वाली एक बाइक मिली थी जिसे थाने ले जाने के बाद बाइक मालिक और उसके परिवार ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की।