दिल्ली में फोन छीनकर भाग रहे शख्स का पीछा करते समय 22 वर्षीय युवक ट्रेन से कटा, हुई मौत

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक 22-वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बागपत (यूपी) निवासी रोहित कुमार एक शख्स का पीछा कर रहा था जो उसका मोबाइल छीनकर भाग रहा था तभी वह दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। बकौल पुलिस, मोबाइल छीनने वाले आरोपी की पहचान जारी है।

Load More