दिल्ली में फ्लाईओवर के नीचे यमुना में मिली 19 वर्षीय लड़की की लाश, 6 दिनों से थी लापता

दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली त्रिपुरा की 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ की लाश एक फ्लाईओवर के नीचे मिली है जो 6 दिनों से लापता थी। पुलिस ने कहा कि स्नेहा का शव गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी में मिला। इससे पहले उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था।

Load More