दिल्ली में फर्ज़ी पुलिसकर्मियों ने छात्रों के फ्लैट पर 'रेड' डालकर मांगी ₹25 लाख रिश्वत
दिल्ली में फर्ज़ी पुलिसकर्मी बनकर डीयू के छात्रों के फ्लैट पर फर्ज़ी छापेमारी करने वाले 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों ने छात्रों को फर्ज़ी कॉल सेंटर चलाने के आरोप से डराकर मुर्गे की तरह बिठाया और ₹25 लाख रिश्वत मांगी थी। बकौल पुलिस, आरोपियों ने छात्रों से ₹23,000 वसूले और उनके डेबिट कार्ड से करीब ₹1.32 लाख निकाल लिए।