दिल्ली में फलों से भरपूर पनीर मोमो बेच रहा है वेंडर, सीनियर वकील बोले- बर्बादी है
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिल्ली में एक मोमो विक्रेता फलों से भरपूर पनीर मोमो बेच रहा है। वीडियो में विक्रेता बटर में केला, अमरूद, बाबूगोशा जैसे फल मिलाकर उसमें नमक, क्रीम और दूध डालता दिखा। वीडियो को 'X' पर रीपोस्ट कर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील संजय हेगड़े ने लिखा, "मेरे हिसाब से...यह मोमो की बर्बादी है।"