दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हिंदुओं पर हुए हमलों को लेकर किया गया प्रदर्शन
बांग्लादेश में हुए हिंदुओं पर हमले के विरोध में मंगलवार को दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और वहां के अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा की मांग की हैं। इससे पहले मुंबई में भी बांग्लादेश कॉन्सुलेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया था।