दिल्ली में बाइक की टक्कर से साइकल सवार की हुई थी मौत, अब परिवार को मिलेंगे ₹22.91 लाख
दिल्ली में मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (MACT) ने दिसंबर-2024 में बाइक की टक्कर से 54-वर्षीय साइकल सवार की मौत के बाद परिवार को ₹22.91 लाख देने का आदेश दिया है। बाइक सवार की लापरवाही से शख्स की मौत हुई। MACT ने शख्स की आय का आकलन कर दिल्ली में अकुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन के आधार पर मुआवज़ा तय किया।