दिल्ली में बेकाबू DTC की बस ने पुलिसकर्मी सहित 2 लोगों को कुचला, हिरासत में चालक

दिल्ली में मॉनेस्ट्री मार्केट के पास डीटीसी की एक बस ने एक शख्स और एक पुलिस कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित बस दोनों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गई थी और चालक को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, बस में कोई यात्री नहीं था।

Load More