दिल्ली में बीजेपी को लगा झटका, 3 बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर 'आप' में हुए शामिल

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ब्रह्म सिंह तंवर गुरुवार को दिल्ली में 'आप' में शामिल हो गए। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सिंह बीजेपी की स्थापना से पार्टी के सदस्य थे और 1993 व 1998 में महरौली से और 2013 में छत्तरपुर से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है।

Load More