दिल्ली में बेटी को ससुराल ले जाने से मना करने पर भड़के दामाद ने ससुर को ज़िंदा जलाया
दिल्ली में अपने 60-वर्षीय ससुर पर पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मरने से पहले पीड़ित ने बताया कि शराब का आदी दामाद उसकी बेटी को पीटता है इसलिए वह मायके आ गई थी। बकौल पीड़ित, बेटी को वापस ले जाने से इनकार करने पर दामाद ने वारदात को अंजाम दिया।