दिल्ली में बाढ़ के बीच लापता शख्स का 2 दिन बाद मिला शव

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गढ़ी मेंधू में बाढ़ के दौरान लापता हुए एक शख्स का शव 2 दिन बाद मिला है। बकौल पुलिस, 3 सितंबर को शख्स के डूबने की आशंका की सूचना मिली थी जिसके बाद तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार को उसका शव मिला। यमुना का जलस्तर बढ़ने से इसके किनारे बसे कई लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।

Load More