दिल्ली में ब्रिगेडियर और उनके बेटे संग हुई मारपीट, शराब पीने से रोकने पर कई लोगों ने किया हमला
वसंत एनक्लेव (दिल्ली) में एक ब्रिगेडियर और उनके बेटे से कुछ लोगों ने मारपीट की जिसका मिलिट्री पुलिस ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अपने घर के पास शराब पी रहे 2 लोगों को ऐसा करने से रोका था। वहीं, हमले में उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं और पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगा है।