दिल्ली में बारिश के बाद प्रदूषण घटने से AQI में हुआ सुधार, GRAP-III की पाबंदियां हटीं
दिल्ली में बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और शनिवार सुबह 7 बजे एक्यूआई 179 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (जीआरएपी) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटा दी हैं। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में एक्यूआई 'गंभीर' से घटकर 'खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ था।