दिल्ली में बारिश के बाद भी 400 के पार रहा AQI, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बरकरार
दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश के बावजूद वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से अधिक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 406 रहा। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18.4 डिग्री सेल्सियस और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।