दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, अगस्त के पहले सप्ताह में सर्वाधिक बारिश दर्ज
दिल्ली में इस बार अगस्त के पहले सप्ताह में 2011 के बाद से सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। अगस्त के पहले 7-दिनों में 127 mm बारिश हुई व शुक्रवार को हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ व दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम लग गया। दिल्ली में बारिश का दौर 10 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।