दिल्ली में बारिश से ओवरफ्लो हुए नाले में गिरने से 22 वर्षीय महिला व उसके बेटे की हुई मौत
गाज़ीपुर (दिल्ली) में बुधवार शाम को भारी बारिश के बाद ओवरफ्लो हुए नाले में गिरने से 22 वर्षीय महिला व उसके 3 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। नाला करीब 15 फीट गहरा व 6 फीट चौड़ा था व ढाई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनका शव मिला। महिला बच्चे संग साप्ताहिक बाज़ार में जा रही थी।