दिल्ली में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11

दिल्ली में शनिवार को 6 और लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। 3 मज़दूरों के शव वसंत विहार में एक निर्माणाधीन स्थल के मलबे से निकाले गए जहां दीवार ढही थी जबकि 3 की मौत का कारण अंडरपास में हुए जलभराव में डूबना बताया गया।

Load More