दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 अधिकारियों का हुआ तबादला
दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 अधिकारियों (आईएएस और दानिक्स) का तबादला किया है। आईएएस अधिकारी पांडुरंग पोल को शिक्षा सचिव और आईएएस नंदिनी पालीवाल को ज़ोनल चार्ज अधिकारी (सेवाएं) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विजय कुमार बिधूड़ी को शहरी विकास सचिव और संजीव कुमार को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिली है।