दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
दिल्ली सरकार ने सरकारी मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में MBBS, PG और DNB की सीटें बढ़ाने का रोडमैप तैयार किया है। प्रस्ताव लागू होने के बाद मेडिकल की पढ़ाई के लिए कुल 408 नई सीटें उपलब्ध हो सकती हैं। इस योजना के तहत MBBS की 300 नई सीटें जोड़ी जाएंगी जबकि PG और DNB की 103 नई सीटें जोड़ी जा सकती हैं।