दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मंत्री गोपाल राय ने की अधिकारियों संग उच्च स्तरीय बैठक
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शुक्रवार को मंत्री गोपाल राय ने अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। राय ने गुरुवार को आनंद विहार में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र अधिकारियों को दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इससे पहले बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एक बैठक की थी।